NaMo NaMo

Namo Event

Sunday 14 July 2013

धर्म नहीं बदला तो बीवी को ब्लेड से 100 बार काटा


women
पत्नी को इस तरह प्रताड़ित किया कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
मुंबई ।। मुंबई में एक शख्स ने अपनी पत्नी के ऊपर इतने अत्याचार किए हैं कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसने एक लड़की से दोस्ती कर उससे शादी की, फिर धर्म बदलने का दबाव देकर उसे प्रताड़ित करने लगा। उसकी लगातार प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने उससे तलाक ले लिया और अलग रहने लगी। इस शख्स ने बदला लेने के मकसद से एक दिन उसे अगवा कर लिया। आरोप है कि इस शख्स ने महिला के शरीर के ब्लेड से 100 जगह काट डाला हैं। 23 साल के इस शख्स पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि 21 साल की पीड़िता पिछले सप्ताह किसी तरह से इस अपराधी के चंगुल से बच निकलने में कामयाब रही और उसने मुलुंड थाने में शिकायत कराई। शिकायत के बाद उस्मान अकबर बादशाह उर्फ पाशा को आईपीसी की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाशा ने स्वीकार किया है कि उसका पिता 1993 मुंबई बम धमाकों में आरोपी रहा है और खुद उसके खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, पाशा सेवरी के आदमजी जिवाजी चॉल में रहता है, जबकि पीड़िता उपनगरीय इलाके मुलुंड में रहती है।
 
पाशा ने फेसबुक पर इसी साल फरवरी में खुद को एक कारोबारी बताकर लड़की से दोस्ती की और बाद में बांद्रा परिवार अदालत में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पाशा लड़की पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा, उसे प्रताड़ित करने लगा।

लड़की को जब यह लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने मुलुंड थाने में शिकायत दर्ज कराई और पाशा के धर्म के अनुसार तलाक लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों का अभी कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है।

कुछ दिनों बाद पाशा ने लड़की से सुलह करने और फिर साथ आने का आग्रह किया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि बीती 17 जून को जब पीड़िता एक मॉल की ओर जा रही थी तो पाशा ने उसे अगवा कर लिया और अपने घर ले गया। उसने उसे कई दिनों तक उसे अपने पास रखा और यातनाएं देता रहा। उसने ब्लेड से महिला को 100 घाव दिए।

पिछले 26 जून को लड़की भाग निकलने में कामयाब रही और उसने थाने में पाशा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।  
 
Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/mumbai/mumbai-crime/son-of-1993-mumbai-blasts-accused-tortured-wife-to-convert/articleshow/21067446.cms

No comments:

Post a Comment